छात्रों की डेटा गोपनीयता पर ग्राफिक एरा ने दिया जोर
नैनीताल, नवम्बर 14 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग कर छात्र डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।सम्मेलन में भीमताल परिसर के निदेशक ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम और शिक्षा क्षेत्र: कानूनी अनुपालन से लेकर परिसर स्तर पर क्रियान्वयन तक विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में आमंत्रित वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के डेटा की सुरक्षा, अभिभावकों की सहमति, कानूनी प्रक्रियाओं तथा 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर विद्यार्थियों के स्वयं सहमति देने के अधिकार पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्ण सहित देश-विदेश के कई विशेषज्ञों ने डेटा संरक्षण और डिजिटल गोपनीयता पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.