बरेली, फरवरी 5 -- दिल्ली में भीषण अग्निकांड के दौरान दो छात्रों की जान बचाने वाले बरेली के सुमित यादव को राष्ट्रपति के उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति की ओर से पदक, प्रमाण पत्र और धनराशि दिल्ली सरकार प्रदान करेगी। 27 अप्रैल 2024 को दिल्ली के रोहिणी स्थित मिलनसार अपार्टमेंट में सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लगी थी। जिसमें दो छात्र आर्यन गुप्ता और अनुपम कस्तूरिया फंस गए थे। बरेली के मढ़ीनाथ निवासी सुमित यादव ने दरवाजा तोड़कर जलती हुई आग में प्रवेश किया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र के जरिए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अपने दोनों साथियों को बचाया। करीब 45 मिनट तक सुमित यादव ने आज की लपटों के बीच बचाव कार्य किया। अनुपम कस्तूरिया को शुरू में ही निकाल दिया गया, लेकिन आर्यन गुप्ता के काफी हेल्दी होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.