मैनपुरी, अप्रैल 30 -- अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति से जुड़ी 16 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन करने वाले प्रधानाचार्य को गिफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई और उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में अल्पसंख्यक विभाग ने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्रवृत्ति के गबन का मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही संचालक फरार है, प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी गुरुवार को हो गई। अल्पसंख्यक विभाग ने प्रधानाचार्य शशिभूषण पुत्र विजय पाल सिंह निवासी नारायनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस मामले में स्कूल संचालक प्रियांशु प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह भी आरोपी है। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में दौदापुर स्थित केपी सिंह इंटर कॉलेज के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.