बांदा, अगस्त 9 -- बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को प्रयागराज से लौटकर आने पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र राष्ट्र की धरोहर हैं। शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया, लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए। 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर हटाने का काम करेंगे। एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्र...