छात्रों की गूंज के तहत पूर्णिया मैराथन अब 2 अगस्त
पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में 26 जुलाई को प्रस्तावित मैराथन प्रतियोगिता की तिथि बदल दी गई है। अब यह आयोजन 2 अगस्त (रविवार) को होगा। जानकारी देते हुए सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर दिल्ली में छात्रों के आंदोलन और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जनहित में आयोजन को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। मैराथन की तैयारियों और नई तिथि को लेकर राजेश यादव के नेतृत्व में अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व नगर सांसद प्रतिनिधि दिवाकर चौधरी, निजी सचिव अजय जायसवाल, अशोक दास तथा सुशीला भारती ने सदर एसडीएम, सदर डीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के साथ आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- अवध विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा आयोजन 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.