छात्रों की गूंज अभियान : युवाओं से किया कांग्रेसियों ने संवाद
मेरठ, जुलाई 3 -- मेरठ। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन गुरुवार को भी मेरठ में शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने जनपद के विभिन्न कॉलेजों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों से संवाद किया। छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर एवं पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान से जुड़ते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया। शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि छात्रों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। बड़ी संख्या में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और विशेष रूप से लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी है तथा छात्र अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.