प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी के वार्षिकोत्सव कलरव-आविष्कार में एयरोडायनमिक्स क्लब की ओर से आयोजित 'स्काई राइजर्स' प्लेन उड़ान प्रतियोगिता छात्रों की कल्पनाशीलता, इंजीनियरिंग कौशल और तकनीकी समझ का अनोखा प्रदर्शन बनी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फोम, लकड़ी और हल्के कंपोजिट सामग्री से स्वयं डिजाइन किए गए मॉडल एयरक्राफ्ट प्रस्तुत किए। मैदान में उड़ाए गए ग्लाइडरों और मॉडल विमानों में थीम, संरचना और रंगों का अनूठा मिश्रण देखने को मिला। कुछ माडल स्ट्रीमर पैटर्न में चमके तो कुछ सैन्य विमानन की प्रेरणा लिए हुए नजर आए। जैसे ही प्रतिभागियों ने अपने मॉडल प्लेन हवा में छोड़े, दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी विमान ने लंबी दूरी तय की, तो किसी ने स्थिर उड़ान से प्रभावित किया। कुछ मॉडलों ने ऊंचाई पकड़ते हुए हल्की-फुल्की कलाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.