छात्रों की आवाज दबाने से परीक्षा में हुई गड़बड़ी का सच नहीं छिपाया जा सकता : बाबूलाल
दुमका, सितम्बर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दुमका में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रैली यज्ञ मैदान से शुरू होकर टीन बाजार, नीचे बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर रोजगार हासिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.