छात्रों की आवाज दबाने और दोषी अधिकारियों को बचाने का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही ने राज्य व केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और दोषी अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भगवानपुर के किसान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में मोतिहारी और दरभंगा में परीक्षा के दौरान पोस्टल विभाग के अधिकारियों की गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई के बदले दोषियों को मलाईदार पोस्टिंग देकर पुरस्कृत किया गया। कृपाशंकर शाही ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होने तक सवाल उठाते रहेंगे। सरकार की मंशा पर गहरा संदेह है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर की सुरक्षा में लापरवाही पर दिया धरना मौके पर संजय गुप्ता, सुरेश शर्मा, आलोक शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.