छात्रों की आवाज़ को गंभीरता से लेना सरकार की जिम्मेदारी : प्रकाश राजक
कोडरमा, अगस्त 18 -- कोडरमा। झारखंड के आंदोलनरत छात्र-युवाओं की मांगों पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा के अध्यक्ष प्रकाश राजक ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रकाश राजक ने कहा कि झारखंड के छात्र लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने भविष्य को लेकर आवाज उठा रहे थे। ऐसे समय में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आंदोलनरत छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया। यह छात्रों की आवाज को गंभीरता से लेने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल थी। यह भी पढ़ें- छात्रों की आवाज को सम्मान, सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता : त्रिशानु राय यह भी पढ़ें- कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.