रांची, सितम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। छात्रों के मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी मुख्य सचिव को दी और मांग की, कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और वास्तविक समस्याओं का सम्मान करते हुए आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को आंदोलन से संबंधित वीडियो फुटेज भी सौंपे। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आंदोलन में शामिल हर व्यक्ति की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जानी चाहिए। यदि कोई छात्र भी अराजक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो केवल छात्र हो...