लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने में यूपी देश में नंबर एक पर है। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के 2.95 लाख छात्रों और उच्च शिक्षण संस्थानों के 73.20 लाख छात्रों की अपार आईडी बनाकर उसने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। इसकी मदद से छात्रों की शैक्षिणिक सफर की जानकारी आसानी से ऑनलाइन मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने यह कमाल दिखाया है। यही नहीं यूपी ने डिजिटलीकरण के क्षेत्र में फिर एक बार अपनी अग्रणी भूमिका साबित की है। स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा दोनों ही श्रेणियों में यूपी देश में नंबर एक पर है। उच्च शिक्षण संस्थानों के 73.20 लाख छात्रों की अपार आईडी बनाकर देश में यूपी अव्वल है, तो दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 55....