छात्रों का हंगामा, हॉस्टल को न बनाएं कैदखाना
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के बिरला छात्रावास के चारों तरफ नई और ऊंची चहारदीवारी बनाने के प्रस्ताव का छात्रों ने जोरदार विरोध किया। सोमवार को बड़ी संख्या में बिरला छात्रावास के अंत:वासी केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि बिरला हॉस्टल बीएचयू की विरासत है, इसे कैदखाना न बनाया जाए। छात्रों को समझाने पहुंचे छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि लंबी बातचीत के बाद उन्होंने छात्रों को मनाया। छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन छात्र अधिष्ठाता को सौंपा। योजना के अनुसार बीएचयू के बिरला, ब्रोचा और रुइया छात्रावासों में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत और नई चहारदीवारी का निर्माण किया जाना है। रुइया छात्रावास की बाउंड्री निर्माण का काम शुरू भी किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.