सीतापुर, अगस्त 31 -- संदना, संवाददाता। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोंदलामऊ में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ की टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित 180 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ. उमेंद्र सिंह, डॉ. दीपक रावत और डॉ. विभा शामिल रहीं। विद्यालय की ओर से शिक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...