कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में सोमवार को भारतीय शिक्षण मंडल, कानपुर प्रांत की ओर से व्यास पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरु ज्ञान, संस्कार और सन्मार्ग का प्रकाश देता है। शिक्षक छात्रों का सच्चा मार्गदर्शक होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित गीता अध्ययन के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता तथा अन्य वक्ताओं ने शिक्षा में संस्कार और चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. जी नलनकिल्ली, प्रो. जितेंद्र प्रताप सिंह, ...