सासाराम, मार्च 23 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के द डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। यह विशेष यात्रा बिक्रमगंज से पटना तथा पटना से नई दिल्ली तक हवाई मार्ग से आयोजित की गई है। जिसमें 21 चयनित विद्यार्थी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों का चयन आदर्श विद्यार्थी के रूप में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...