देवरिया, फरवरी 28 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर स्थित शिवम साइंस अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारम्भ विज्ञान प्रदर्शनी के साथ किया गया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और कंप्यूटर आधारित विभिन्न मॉडलों के माध्यम से नवाचार में छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट एवं अभिनव परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, रोबोटिक्स तथा तकनीकी नवाचार से जुड़ी परियोजनाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रमुख मॉडलों में सोलर सिटी, सिक्योरिटी सिस्टम, सौर मंडल मॉडल, रोबोटिक फायर फाइटर, भूकंप मापी यंत्र, ग्रीन हाउस इफेक्ट, पवन चक्की, एसी-डीसी कनवर्ट...