छात्रों का मानसिक तनाव दूर करेंगे काउंसलर, हर ब्लॉक में होगी तैनाती
बरेली, जुलाई 15 -- माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे। अब उन्हें करियर चुनने व मानसिक तनाव से उबरने के लिए भी मार्गदर्शन समय-समय पर मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी ब्लॉकों में एक-एक करियर काउंसलर की तैनाती करेगा। सभी ब्लॉकों व शहर में नियुक्त काउंसलर विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों की जानकारी देंगे, उनकी शंकाओं व समस्याओं का समाधान करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी नियमित परामर्श देंगे। अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ऑनलाइन करियर काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाती थी। कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी जाती थी। पढ़ाई के दौरान बढ़ते तनाव, प्रतियोगी माहौल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.