जौनपुर, अक्टूबर 2 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सरकार को छात्र और नौजवान विरोधी बताया। कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है। पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के वाराणसी प्रभारी रहे आलोक कुमार यादव शुक्रवार को वाराणसी से अपने गृह गांव पहुंचने पर उन्होंने यह बातें कहीं। खेतासराय स्टेशन पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली नहीं हो सकी है। पेपर लीक की घटनाओं और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। सरकार को छात्र-नौजवानों की समस्याओं को गंभी...