देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। दि हिमालयन पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करवाना था। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद वर्मा और राम मनोरथ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व आईजी उत्तरप्रदेश पुलिस शरद सचान और चेयरमैन द हिमाचल टाइम्स इंद्राणी पांधी विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या स्वाति के. उनियाल ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.