संभल, अप्रैल 20 -- शशि मदन पब्लिक स्कूल के छात्रों का ज़िला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। एसएस चिल्ड्रन अकादमी मुरादाबाद में आयोजित चतुर्थ ओपन ज़िला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शशि मदन पब्लिक स्कूल, चन्दौसी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई पदक हासिल किए। प्रतिभाशाली छात्र रेयांश ने ब्रॉन्ज मेडल, अथर्व ने ब्रॉन्ज मेडल, रश्मित ने सिल्वर मेडल, राज गोस्वामी ने ब्रॉन्ज मेडल, लौकिक ने सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में कोच जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय राजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्र अपनी मेहनत और लगन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.