छात्रों का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित
बुलंदशहर, मार्च 23 -- नगर क यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में यूकेजी के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों की गरिमामयी रही। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में बच्चों को ग्रेजुएशन कैंप एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रबंधक डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता, सौरव गुप्ता, डॉ. अमोल गर्ग एवं अमन गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र पराशर ने कहा कि यह दिन बच्चों के जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आगे की शिक्षा के लिए एक नई शुरुआत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.