देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन रायपुर सुचिता चौहान ने रविवार को क्षेत्र में गली मोहल्लों में घर-घर जाकर बच्चों को अपने स्कूल में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से कक्षा एक से पांच तक बच्चों का प्रवेश करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में 50 बच्चे अध्यनरत हैं। स्थानीय लोगों ने उनकी पहल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...