छात्रों का आंदोलन जारी, अधिसूचना के बाद बनेगी आगे की रणनीति
रांची, अगस्त 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता के विरोध में जयपाल सिंह मंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 25वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। दिनभर बारिश के बीच छात्र सरकार के फैसले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना के इंतजार में रहे। वहीं आगे के आंदोलन को लेकर भी चर्चा करते रहे। फिलहाल 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम स्थगित रखा गया है। प्रदर्शन स्थल पर तीन छात्र-छात्राओं का अनशन 14 वें दिन भी जारी रहा। इसमें राहुल, सबिता, रूपेश पाल शामिल हैं। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के रवींद्र पासवान व पीयूष कुमार ने बताया कि छात्र सरकार के निर्णय के बाद नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने पर देखा जाएगा कि कौन-कौन सी परीक्षा सरकार ने रद्द की है। साथ ही उनकी अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.