नई दिल्ली, जुलाई 23 -- हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता पद से हटाए गए विजेता दहिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर विवादित टिप्पणी, नीट प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और आंदोलन को हाईजैक किए जाने के राजनीतिक आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को मंगलवार को पद से हटा दिया था। कॉजपा ने यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की, जिसमें उसके 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच वह बर्गर खाते हुए देखे गए थे। कॉजपा ने एक बयान में कहा कि दहिया का आचरण आंदोलन के मूल्यों के अनुरूप नहीं था। अब न्यूज18 से बातचीत में जब विजेता दहिया से पार्टी से निकाले जाने और प्रवक्ता पद से हटाए जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी एक टिप्पणी के कारण "कु...