छात्रों और संविदाकर्मियों को किया जागरूक
गंगापार, जून 8 -- इफको फूलपुर इकाई में आयोजित पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को छात्र-छात्राओं एवं संविदा कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना था। सुबह विद्यार्थियों के लिए परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, पौधरोपण तथा स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और संरक्षण के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। संविदाकर्मियों से कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपाय अपनाने तथा हरित वातावरण के निर्माण में व्यक्तिगत जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.