विकासनगर, जुलाई 25 -- पछुवादून के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को टिहरी जन क्रांति के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि अल्प जीवनकाल में भी उन्होंने अपने कार्यों और देश के लिए दिए बलिदान से खुद को सर्वकालिक अमर बना दिया। जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में पछुवादून मंच की ओर से श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंच कार्यकर्ताओं ने एक माह तक चलने वाले पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड के एक महान बलिदानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह लेखक, पत्रकार और टिहरी की ऐतिहासिक जनक्रांति के महानायक थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्रीदेव ...