हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- हल्द्वानी। 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित 'हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान' को लेकर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हिमालय के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। एसकेएम स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान उप प्रधानाचार्य भामिनी चौहान जोशी ने विद्यार्थियों को हिमालय को सुरक्षित रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने की प्रतीज्ञा दिलाई। उन्होंने छात्रों से दैनिक जीवन में भी प्रकृति-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। उधर, केवीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य एकता शाह के नेतृत्व में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में हिमालय को बचाने और इसके पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। यह भ...