छात्रों और शिक्षकों को खुश रहने के तरीके सिखाएगा विवि
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू छात्रों और शिक्षकों को खुश रहने का तरीका सिखाएगा। इसके लिए बीआरएबीयू में मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का नाम हैपीनेस एंड वेल बीइंग रखा गया है। इस कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी, प्रो. रंजना कुमारी, प्रो. कनुप्रिया, प्रो. मधु सिंह और डॉ. विनोद बैठा शामिल हैं। कमेटी छात्रों और शिक्षकों को तनाव मुक्ति के बारे में बताएगी। छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन होगा, जो उन्हें मानसिक शांति और कॅरियर में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। छात्र और शिक्षक सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन के बीच तालमेल बैठा सकें, इसके लिए यह कमेटी काम करेगी। यह भी पढ़ें- छात्रों और शिक्षकों को खुश रहने के तरीके सिखाएगा विवि
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.