अररिया, मार्च 31 -- अररिया, निज प्रतिनिधि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में शैक्षिक जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को छात्रों और अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अभिजीत कुमार के स्वागत संबोधन से शुरू हुआ। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. अमिले इस्लाम, प्रो. फौजिया प्रवीण, श्री शैलेश मिश्रा, श्री जीतेन्द्र मेहता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संस्थान के शिक्षकों ने पॉलिटेक्निक शिक्षा के विभिन्न आयामों, जैसे-डिप्लोमा पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.