गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- ट्रांस हिंडन, अफजल। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना कर किया, जबकि छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्या ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों, शैक्षणिक गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी छात्रों और अभिभावकों दी। उन्होंने बताया कि स्कूल आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर विशेष ध्यान देता है। वर्ष भर संचालित स्कॉलास्टिक व को-स्कॉलास्टिक गतिविधियों के बारे में भी अभिभावकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.