छात्रा हत्याकांड में लापरवाही पर थानाध्यक्ष संदना सहित पांच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
सीतापुर, अगस्त 16 -- सीतापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चर्चित मानसी हत्याकांड में शुक्रवार शाम को एसपी अंकुर अग्रवाल ने संदना थाना प्रभारी मान सिंह पाल, हल्का इंचार्ज कृष्ण बिहारी चौबे समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मुकदमे के विवेचक को एसपी ने पहले ही लाइन हाजिर कर दिया था। शनिवार को एसपी ने संदना थाने का नया प्रभारी प्रिंस सोनकर को बनाया है। संदना क्षेत्र से एक किशोरी 25 मई 2026 को लापता हुई थी। परिजनों और पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 6 जून को लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में किसान पथ के पास जंगल से किशोरी का कंकालनुमा शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। इसके बाद संदना निवासी विशाल पाल और उसकी बहन शिवानी पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी विशाल पाल का हाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.