पटना, अप्रैल 26 -- बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के पास गली में हुई दस वर्षीया छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पटना सिटी इलाके से शनिवार को दबोचा गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। वरीय पुलिस अधिकारी रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकते हैं। बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के समीप से 24 घंटे से लापता छात्रा का शव गुरुवार की सुबह उसके घर के कुछ दूरी पर कंबल में लिपटा मिला था। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर कचरे की ढेर से उसकी चप्पल और कपड़े इत्यादि बरामद किए थे। जिसके सहारे पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया। उधर शनिवार को एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा और सिटी एसपी परिचय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर...