छात्रा हत्याकांड में प्रमुख गवाह के बयान दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 21 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बहुचर्चित मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार शाम विवेचक एवं कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने घटना की प्रमुख गवाह स्टाफ नर्स निधि के बयान दर्ज किए। घायल होने के कारण उनके बयान पहले दर्ज नहीं हो सके थे। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में हुई पैरामेडिकल की छात्रा बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी कशिश पटेल की कानपुर निवासी पैरामेडिकल के छात्र सागर सिंह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के दौरान कशिश को बचाने के प्रयास में अस्पताल की महिला स्टाफ कर्मी निधि घायल हो गई थी। नर्स निधि के सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बयान दर्ज किए। निधि ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की सुबह आरोपी सागर सिंह अचानक सीटी स्कैन कक्ष में घुस आया। रोकने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.