छात्रा हत्याकांड में आरोपी अंकुश का पीएसी जवान भाई गिरफ्तार, भाई की करी थी मदद
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 16 -- यूपी के मेरठ में हुए ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी अंकुश के भाई अंकित (पीएसी 24वीं वाहिनी मुरादाबाद में तैनात सिपाही) को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। दूसरी ओर, तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। थिरोट गांव निवासी ललिता गौतम परिवार के साथ रोहटा रोड पर गगन विहार कॉलोनी में रहती थी और आरजी कॉलेज में छात्रा थी। 15 मई 2026 को ललिता का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी और 17 मई को लाश थिरोट गांव के जंगल में बरामद हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर अंकुश निवासी कल्याणपुर की गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में वीडियो साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मोबाइल सर्विलांस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.