छात्रा हत्याकांड बवाल : एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों पर उतारा गुस्सा, बरसाए थप्पड़
मेरठ, जुलाई 9 -- छात्रा की हत्या के प्रकरण में हत्यारोपी के परिजनों को जेल भेजने की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों पर एसएसपी ने गुस्सा उतार दिया। घंटों के मान-मनौव्वल के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने जो भी प्रदर्शनकारी सामने पड़ा उसे तमाचा जड़ा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बंदी वाहन में बैठाए गए अधिवक्ता रवि गौतम को भी अंदर घुसकर कई थप्पड़ जड़े। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दलित छात्रा ललिता की हत्या के मामले में कुछ संगठनों के प्रतिनिधि और परिजन कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने सड़क भी जाम कर दी। प्रदर्शन खत्म करने को लेकर एसपी देहात अभिजीत कुमार के साथ उनकी कई बार तीखी बहस हुई लेकिन वे नहीं माने। बात इतनी बढ़ गई कि एसपी देहात ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.