मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर सब्जी मंडी के पास छात्रा निशा कुमारी की सिर में गोली मारकर हत्या मामले में आरोपित राहुल कुमार यादव ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसके मिश्रा के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर सकरा इलाके के मुरा हरलोचनपुर स्थित घर, मादापुर स्थित नाना के घर और वैशाली के एक करीबी दोस्त के घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश के कारण आरोपित ने सरेंडर कर दिया। वहीं, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आरोपित राहुल यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। मामले को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के निवासी छात्रा के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.