लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। लखीमपुर में एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में 11वीं की छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लेते हुए पटेल संस्थान का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीतापुर जिले में पीड़ित परिवार के गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में संस्थान के अध्यक्ष पटेल राजीव वर्मा, मंत्री अंकुर वर्मा, अजय वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा और शिवम पटेल को शामिल किया गया है। यह दल लखीमपुर संस्थान के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा और कस्ता मितौली के सत्यपाल वर्मा के साथ मृतका के गांव जिला सीतापुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देकर न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। बताया जाता है कि छात्रा अपनी मां और बहन के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 24 फरवरी...