मेरठ, मई 21 -- रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए गुरुवार को प्रदेश महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

महिला आयोग की कार्रवाई डॉ. मीनाक्षी भराला ने पीड़िता के परिजनों से बंद कमरे में बातचीत कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। परिवार के सदस्यों ने उन्हें घटना के बाद से अब तक की परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग इस प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्...