इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे को वापस लेने के लिए पीड़िता के परिवार पर लगातार दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ 10 सितंबर 2025 को आरोपियों प्रदीप पाल, अनुज, सुशील और मंजेश उर्फ प्रवीण ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था। आरोप है कि चारों युवक उसे बहलाकर एक घर में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने कार में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद सभी आरोपी जेल गए थे और फिलहाल जमानत पर रिहा होकर बाहर चल रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.