बरेली, मार्च 16 -- भमोरा। 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरेली-बदायूं हाईवे से सटे गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी देवचरा के एक कालेज में 10वीं की छात्रा है, वह पढ़ने कॉलेज जाती है। आरोप है कि कॉलेज आते जाते उसे रास्ते में घेरकर गांव के दो युवक फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करते हैं। 14 मार्च को भी दोनों सूरज व अशोक ने रास्ते में घेर कर छेड़छाड़ की। युवकों से परेशान होकर छात्रा ने अपने घर माता पिता को शोहदों की सारी बात बताई, जिस पर छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सूरज और अशोक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.