छात्रा से मोबाइल छिनतई का अरोपी धराया
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार की अहले सुबह करीब पांच बजे टोटो पकड़ने जा रही एक छात्रा से झपटमार मोबाइल छीनकर भागने लगा। छात्रा के हो-हल्ला करने पर अन्य यात्रियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम ने पहुंची व आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि छात्रा ने थाने में आवेदन नही दिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.