सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय सहोरवा में छात्राओं के बीच मारपीट की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों के खिलाफ निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। गत 23 मार्च को विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा स्मृति कुमारी व कक्षा पांच की दो छात्राओं के बीच झगड़ा व मारपीट की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनबरसा बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की गई। जांच समिति ने 25 मार्च को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। डीईने कहा है कि जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटना के दौरान छात्रा स्मृति की बहन ने शिक्षक हरेराम सिंह को जानकारी देकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.