अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में छात्रा से मारपीट का मामला संज्ञान में आने पर सोमवार को डीएम अंशुल सिंह स्कूल पहुंचे। अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर उसे सेवा से हटा दिया गया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं शनिवार को अतिथि शिक्षिका पर कक्षा छह की एक छात्रा के साथ मारपीट का आरोप लगा था। वीडियो वायरल होने पर सोमवार को डीएम अंशुल सिंह ने स्कूल पहुंच मामले की जानकारी ली। छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। प्रकरण की जांच के लिए बीईओ लमगड़ा एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई।जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर उन्हें सेवा से हटा दिया गया। कहा कि स्...