हापुड़, मार्च 21 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को सिरफिरे युवक ने फोन नंबर फोन करने के लिए किया। छात्रा द्वारा फोन न करने पर आरोपी उसके पीछे घर तक पहुंच गया और फोन न करने का कारण पूछा। छात्रा द्वारा पिता से शिकायत की, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी नगर के एक इंटर कालेज में पढ़ाई करती है। गांव से बेटी पैदल ही घर आती जाती है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को एक सिरफिरे युवक ने दो दिन पूर्व एक फोन नंबर देकर फोन करने के लिए कहा। बेटी ने उसके द्वारा दिए गए नंबर को फाड कर फेंक दिया। उसके बाद भी युवक नहीं माना और बृहस्पतिवार स्कूल से घर लौटने के दौरान आरोपी उसकी बेटी के पीछे घर तक पहुंच गया और फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.