छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आजाद उर्फ नंने और शहजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। एक गांव निवासी 16 वर्षीय कक्षा ग्यारह की छात्रा को गांव निवासी आजाद उर्फ नंने ने दो दिन पहले फोन करके अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि आरोपी छात्रा को एक कमरे में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तहरी छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी आजाद उर्फ नंने और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.