छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
बरेली, सितम्बर 10 -- फोटो06- भमोरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा है भमोरा। छात्रा को बंधक बनाकर 25 दिन तक दुष्कर्म करने वाले समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।25 दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते एक छात्रा को एक युवक ले गया और सितारगंज में एक घर में बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। छात्रा को पुलिस ने सितारगंज के उकरैली के एक किराये के कमरे से बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक अरबाज की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकरंदपर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.