कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसका एमएमएस बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपी की पहचान शरमाटांड़ निवासी नौशाद खान के रूप में हुई है। आरोपी के भाई का कहना है कि मामला सामने आने के बाद आपसी समझौते की भी बात चल रही थी। इसी दौरान महावीर यादव नामक व्यक्ति द्वारा आरोपी को छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। इधर, छात्रा के परिजनों ने मंगलवार की रात तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.