छात्रा से छेड़छाड़ मामले में दो किशोर बाल सुधार गृह भेजे गए
भागलपुर, मई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही 14 वर्षीय महादलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घोघा थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। पीड़िता की मां के बयान पर घोघा थाना में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी किशोरों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सोमवार को एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की है। यह भी पढ़ें- मोबाइल और पर्स चोरी में दो नाबालिग धराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.