छात्रा से छेड़छाड़ मामले में गार्ड को तीन साल की सजा
रांची, जून 22 -- रांची। राजधानी के पुंदाग स्थित एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने दोषी अशोक गुरूंग को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, 27 नवंबर 2022 को स्कूल में कार्यरत गार्ड अशोक गुरूंग ने छात्रा को पैसे देने का लालच देकर स्कूल परिसर के अंदर ले गया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने घर लौटने पर अपनी मां को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.